नामांकन के दौरान प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च की होगी निगरानी..
उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव पास हैं। ऐसे में चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। वही गुरुवार को पांचों लोकसभा सीटों के लिए व्यय पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने ये जानकारी दी है। शुक्रवार को होने वाले नामांकन के दौरान उनके द्वारा प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च की पूरी निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही उनका कहना हैं कि लोकसभा निर्वाचन में शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। 20 मार्च को नैनीताल के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में कुल 450 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही चंपावत में 600 लीटर शराब बरामद की गई है।
शराब का दुरुपयोग रोकने के लिए गठित की फ्लाइंग स्क्वाड..
नमामि बंसल ने कहा कि शराब का दुरुपयोग रोकने के लिए कुल 497 फ्लाइंग स्क्वाड गठित की गई हैं। राज्य स्तर पर शराब के कुल 628 वितरण केंद्रों के अलावा 8 बॉटलिंग प्लांट व डिस्टिलरी की सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं शराब वितरण में लगे सभी वाहनों पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाए गए हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि राज्य में 12 पी-थ्री बूथ (वह बूथ जहां तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होती हैं) हैं। इनमें उत्तरकाशी के 11 व एक बूथ कनार धारचूला, पिथौरागढ़ में स्थित है।

More Stories
चारधाम यात्रा में बढ़ी आस्था की रफ्तार, 44 दिनों में 29.85 लाख श्रद्धालु पहुंचे..
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,एसडीआरएफ चला रही सर्च अभियान..
276 युवाओं को सरकारी सेवा में मिला मौका, सीएम ने गिनाईं भर्ती सुधारों की उपलब्धियां..