भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, धर्मपाल सिंह को मिली यूपी महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड : गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले सुनील बंसल को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वह अभी तक यूपी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर कार्य कर रहे थे।
यूपी में भाजपा को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश प्रदेश कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री संगठन झारखंड नियुक्त किया गया है।
सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। यूपी में रहने के दौरान उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीटें (अपना दल की दो मिलाकर) जिताकर इतिहास रच दिया था।
इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में करीब 14 वर्षों बाद प्रदेश की सत्ता में भाजपा की वापसी हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद वह यूपी में भाजपा को 65 सीटें जिताने में कामयाब रहे। वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने 35 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दोबारा सत्ता में वापसी की। उनकी पहचान एक कुशल रणनीतिकार की है।

More Stories
रूद्रपुर-पिथौरागढ़ जिला अस्पताल अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के नियंत्रण में, छात्रों और जनता को होगा लाभ..
पारदर्शी नीति और सख्ती का असर, उत्तराखंड में खनन राजस्व चार गुना बढ़ोतरी..
उत्तराखंड को विकास की नई रफ्तार, सौंग बांध और सड़क सुरक्षा कार्यों को मिली स्वीकृति..