मदरसे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव..
उत्तराखंड: भगवानपुर स्थित मदरसा हिदायतुल उलूम में पढ़ने वाले छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, घटना के बाद से मदरसे में हड़कंप मच गया है। बता दे कि छात्र मोहम्मद इमाज (17) निवासी काशीवरी, थाना जोकीहाट जिला अररिया (बिहार) भगवानपुर स्थित मदरसा हिदायतुल उलूम में पढ़ाई कर रहा था।
बुधवार करीब ढाई बजे छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। मदरसे के मौलाना मोहम्मद राशिद ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह का कहना हैं कि छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें मैं इस संसार से जुदा हो रहा हूं और मेरे लिए दुआ करते रहना लिखा हुआ है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र की मौत के मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..