पर्यटन विभाग चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में शुरू किया नया पंजीकरण केंद्र..
उत्तराखंड: पर्यटन विभाग ने हरिद्वार में चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए नया पंजीकरण केंद्र शुरू कर दिया। हरिद्वार की पंतद्वीप पार्किंग में खोले गए इस केंद्र के तीन काउंटरों पर पंजीकरण किया जा रहा है। यहां अतिरिक्त कोटे से तत्काल पंजीकरण कराए जा सकेंगे। आपको बता दे कि दो दिन पहले पर्यटन सचिव से मुलाकात में टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त पंजीकरण केंद्र खोलने की मांग उठाई थी।
चारधाम यात्रियों को हुई परेशानी और वहां उपजी अव्यवस्थाओं को देखते हुए बुधवार को पीसीएस अधिकारी अरविंद पांडेय ऋषिकेश स्थित पंजीकरण केंद्र पहुंचे। उन्होंने तीर्थयात्रियों की परेशानियों को दूर करने के निर्देश दिए। उनका कहना हैं कि चारधाम यात्रा पर आने वालों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। चारधाम यात्रियों के लिए सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..