जानिए कौन हैं शूटर मनु भाकर के कोच और कहां से सीखे निशानेबाजी के गुर..
उत्तराखंड: मनु भाकर जिन्होंने पेरिस ओलंपिक-2024 के दूसरे दिन 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया, अपने निशानेबाजी के कौशल को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सीखा। ओलंपिक की तैयारियों के दौरान मनु ने करीब डेढ़ महीने तक देहरादून के पौंधा स्थित जसपाल राणा निशानेबाजी संस्थान में प्रशिक्षण लिया। उत्तराखंड के प्रसिद्ध कोच, जसपाल राणा, जिन्हें ‘गोल्डन बॉय’ के नाम से जाना जाता है, ने मनु को व्यक्तिगत कोचिंग दी। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु भाकर ने एयर पिस्टल स्पर्धा में 221.7 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि कोरिया की ओह ये जिन ने 243.2 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 स्कोर के साथ रजत पदक जीता।
जसपाल राणा के पिता और उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष, नारायण सिंह राणा का कहना हैं कि ओलंपिक से पहले मनु ने देहरादून की शूटिंग रेंज में 12-12 दिनों के दो प्रशिक्षण कैंप में भाग लिया।मनु की सफलता के बाद देश के साथ उत्तराखंड और खासकर संस्थान में दिनभर जश्न मनाया गया। उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि देश के खाते में पहला पदक जीत विदेशी धरती पर तिरंगा ऊंचा करने वालीं मनु की इस सफलता से पूरे देश में खुशी का माहौल है। लोगों ने भी सोशल मीडिया पर मनु को बधाई देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..