उत्तराखंड के इन हस्तशिल्पियों को मिला शिल्प रत्न पुरस्कार..
सीएम धामी ने दिए एक-एक लाख रुपये..
उत्तराखंड: चमाेली जिले के तीन हस्त शिल्पियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग उद्योग निदेशालय उत्तराखंड की ओर से देहरादून में आयोजित समारोह में हस्त शिल्पियों को प्रशस्तिपत्र और एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। आपको बता दे कि बिरही गांव की नर्वदा देवी पिछले 15 साल से ऊन के दन और कालीन बनाने में और कोठियालसैंण के रामपुरा गांव की कांति देवी 20 सालों से शॉल बनाने का काम करतीं हैं। जबकि नौटी के दर्शन लाल को काष्टकला के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के हाथों पुरस्कृत किया गया।वहीं नर्वदा देवी को वर्ष 2016 में राज्य हथकरघा पुरस्कार भी मिल चुका है। नर्वदा क्षेत्र के ग्रामीणों को हस्तशिल्प का प्रशिक्षण भी देती हैं।

More Stories
बर्फबारी के बीच केदारताल में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लापता ट्रैकर्स के सामान से जगी उम्मीद..
ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार..
शिव-पार्वती विवाहस्थली त्रियुगीनारायण में उमड़े श्रद्धालु..