SDRF के जवान ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा..
उत्तराखंड: दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर उत्तराखंड पुलिस के जवान ने भारतीय ध्वज लहराकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। डीजीपी अभिनव कुमार ने सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना कर बधाई दी है। बता दे कि एसडीआरएफ के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ ने 29 जनवरी को दक्षिण अमेरिका के समय के अनुसार 11:30 बजे दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।
डीजीपी अभिनव कुमार ने सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की। देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किए जाने पर शुभकामनाएं देने के साथ ही 10 हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। SDRF की पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने भी राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा।

More Stories
महिलाओं से जुड़े मामलों के लिए आयोग होगा और मजबूत..
22 हजार पॉलीहाउस का लक्ष्य, रफ्तार धीमी पड़ने पर बदली गई पूरी कार्यप्रणाली..
उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता..