18 मई को खुलेंगे पंच केदार में चतुर्थ केदार के कपाट..
उत्तराखंड: पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुवार को गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर परिसर से रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने धाम के लिए रवाना हुई। गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से रुद्रनाथ की प्रतिमा को विधि-विधान से मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया। आज पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंचेगी और 17 मई को डोली देर शाम रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी। 18 को प्रात: पांच बजे विधि-विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस वर्ष मंदिर की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी प्रधान पुजारी वेदप्रकाश भट्ट संभालेंगे। मंदिर परिसर में स्थित रुद्रनाथ डोली निवास स्थल पर भगवान रुद्रनाथ की विशेष पूजा आयोजित हुईं।

More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..