चारधाम यात्रा में मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित, निर्देश जारी..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दे कि अब मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं, इनके लिए सारी व्यवस्था की गई है। हम सभी प्रदेशों के मुख्य सचिव को पत्र भेज रहे हैं कि कोई श्रद्धालु अपंजीकृत वाहन में या अपंजीकृत तरीके से न आएं। बहुत सख्त जांच की जा रही है। इसके साथ ही यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर यात्रियों के लिए भोजन, पानी, शौचालय आदि की अच्छी व्यवस्था की गई है। साथ ही कहीं भी कोई भगदड़ अब तक नहीं मची है। अगर कोई ऐसी अफवाह फैलाता है तो इसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..