रेखा आर्या ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात..
उत्तराखंड: सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें पार्टी में मिले नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और नितिन नबीन के बीच संगठनात्मक मजबूती, पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर विस्तार तथा उत्तराखंड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो विकास को केंद्र में रखकर काम करती है और जिसमें सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक संरचना और कार्य संस्कृति ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे जनता का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भाजपा संगठन और सरकार मिलकर देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

More Stories
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, 335 पदों पर आवेदन आमंत्रित..
चारधाम यात्रा- सीएम धामी ने खुद संभाली कमान, ग्राउंड जीरो पर जांची तैयारियां..
चारधाम यात्रा- स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 13 भाषाओं में गाइडलाइन जारी..