इस दिन से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए अब एक महीने का समय ही बचा है। मई से चारधाम यात्रा 2024 की शुरूआत होनी है। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को चारों धामों के मौसम के बारे में ट्रांजिट कैंप में जानकारी दी जाएगी। मौसम की अपडेट इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई जाएंगी। बता दे कि चारधाम यात्रा के दौरान खराब मौसम के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार यात्रियों को मौसम की हर अपडेट ट्रांजिट कैंप में ही दी जाएगी। यात्रियों को चारों धामों के मौसम की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले पर दिखाई जाएंगी। इसके लिए ट्रांजिट कैंप में छह एलईडी लगाई जाएंगी। मौसम की जानकारी के साथ ही तीर्थ यात्रियों को इनके जरिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जाएंगी।
8 या 9 अप्रैल से होंगे यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू..
चारधाम यात्रा मई से शुरू होने जा रही है। यात्रा की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। 8 या 9 अप्रैल से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल तक ट्रांजिट कैंप में सभी सुविधाएं चाक-चौबंद कर दी जाएंगी। इसके साथ ही कैंप परिसर में कुछ व्यवस्थाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी होनी है लेकिन चुनाव के चलते अभी नहीं हो पाएगी। चुनाव के निपटते जल्द ही टेंडर भी जारी कर दिए जाएंगे।

More Stories
उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में नहीं बढ़ेगा बिजली टैरिफ..
कम लागत में ज्यादा मुनाफा, चमोली जिला के किसानों ने अपनाई मशरूम खेती..
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, ग्रीन कार्ड प्रणाली का हुआ शुभारंभ..