सोमेश्वर पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर,कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि..
नक्सली मुठभेड़ में हुए थे शहीद..
उत्तराखंड: नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 16 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत कमल भाकुनी (24) का पार्थिव शरीर गुरुवार को सोमेश्वर पहुंच गया है। पार्थिव शरीर पहुंचते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमें अपने शहीद को खोने के दुख के साथ-साथ स शहीद की शहादत पर गर्व है। आपको बता दे कमल सिंह भाकुनी चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पहले ही वो छुट्टी के बाद ड्यूटी पर पहुंचे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। कमल के बड़े भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में ही हैं। ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी का कहना हैं कमल गोली लगने से शहीद हुए हैं।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू