उत्तराखंड ने जीता दूसरा गोल्ड, रीना सेन ने केनाय सलालम प्रतियोगिता में अपने नाम किया पदक..
उत्तराखंड: प्रदेश ने आज राष्ट्रीय खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। ऋषिकेश के फूलचट्टी में आयोजित महिला कैनो सलालम सी-1 प्रतियोगिता में रीना सेन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड सरकार की ओर से रीना सेन को 12 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह किसी भी राष्ट्रीय खेल में किसी भी राज्य द्वारा दी जाने वाली सर्वाधिक राशि है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की पल्लवी ने सी-1 कैनो ओपन स्लालम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। आंध्र प्रदेश की चेतना भगवती ने कांस्य पदक जीता।

More Stories
बद्रीनाथ धाम तैयार, बीकेटीसी सीईओ ने दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश..
राशन उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट, तीन महीने का राशन एक साथ मिलेगा..
जौलीग्रांट से दो धाम की हवाई यात्रा, 26 अप्रैल से शुरू होने की संभावना..