केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह का सहयोग दें, बेहतर हो समन्वय- सीएम धामी..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग की टनल में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के अभियान जुटी केंद्रीय एजेंसियों को हर तरह से सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय से विषम हालात से निपटा जा सकता है। इंदौर चुनाव प्रचार में गए सीएम ने मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए। उनके बुधवार रात को ही देहरादून लौटने की संभावना है। सीएम ने मुख्य सचिव राहत एवं बचाव कार्य की अब तक प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव अभियान में जितने विभाग शामिल हैं, उन्हें हाई अलर्ट पर रखा जाए। उन्होंने एजेंसियों के साथ समन्वय बनाने को भी कहा। सीएम ने घटनास्थल पर श्रमिकों के परिजनों व सह कर्मचारियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था बनाने और पूरा सहयोग देने के भी निर्देश दिए।

More Stories
दीपावली पर घर जाने वालों को राहत, कई विशेष ट्रेनों का हरिद्वार और रुड़की में ठहराव..
पुरानी ACP व्यवस्था की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा..
हरिद्वार में कुंभ की तैयारियां तेज, फ्लाईओवर से पुरानी इमारतों तक दिखेगी धार्मिक विरासत की झलक..