श्रीदेव सुमन विवि में निकली भर्तियां, जल्द करे आवेदन..
उत्तराखंड: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि बादशाहीथौल ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित अन्य पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आवेदक 14 फरवरी तक विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की हार्डकॉपी और डिमांड ड्राफ्ट डाक से 28 फरवरी तक जमा कराए जा सकेंगे। श्रीदेव सुमन राज्य विवि में प्राध्यापकों का टोटा बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद विवि ने प्रोफेसर आदि के 45 पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। उनमें से प्रोफेसर के 11, एसोसिएट प्रोफेसर के 11, असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 और सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष के एक पद पर आवेदन आमंत्रित किया गया है।
आपको बता दे कि आवेदन पत्र 14 फरवरी तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। उसके बाद आवेदन पत्र की हार्डकॉपी स्व प्रमाणित कर डिमांड ड्राफ्ट के साथ पंजीकृत डाक से 28 फरवरी तक विवि में जमा कराए जा सकेंगे। आमंत्रित किए गए पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और अनुभव आदि सभी जानकारी विवि की वेबसाइट में अपलोड की गई है। आवेदक विवि की वेबसाइट http://www.sdsuv.ac.in.पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विवि के कुलसचिव केआर भट्ट का कहना हैं कि विवि ने श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र 14 फरवरी तक ऑनलाइन और 28 फरवरी तक विवि में पंजीकृत डाक से जमा कराए जा सकेंगे। उसके बाद मिलने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

More Stories
सरकार ने किया बड़ा फैसला, ले. जनरल (सेनि.) गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के स्थायी अध्यक्ष..
देहरादून-रामनगर रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 18 जुलाई से चलेगी डायरेक्ट ट्रेन..
विद्यार्थियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, 35 लाख मुफ्त कॉपियों के वितरण अभियान की शुरुआत..