प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन, फिर देंगे दो बड़ी सौगात..
उत्तराखंड: प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद पीएम हल्द्वानी में उत्तराखंड के पहले खेल विश्वविद्यालय और चंपावत के लोहाघाट में पहले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे। यह जानकारी खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ गुरुवार को हुई अहम बैठक में साझा करते हुए तीव्र गति से संबंधित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
उनका कहना हैं कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में कोई कोताही न बरती जाए, न ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और भव्य आयोजन में कोई कमी छोड़ी जाए। खेल विश्वविद्यालय और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की जमीन को लेकर आ रही जटिलताओं को एक सप्ताह में दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य सचिव को बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के कार्य के लिए जल्द से जल्द बजट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

More Stories
सरकार ने किया बड़ा फैसला, ले. जनरल (सेनि.) गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के स्थायी अध्यक्ष..
देहरादून-रामनगर रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, 18 जुलाई से चलेगी डायरेक्ट ट्रेन..
विद्यार्थियों के लिए सरकार का बड़ा तोहफा, 35 लाख मुफ्त कॉपियों के वितरण अभियान की शुरुआत..