रिटायर होने से पहले सीजेआई चंद्रचूड़ ने दिया पत्रकारों को तोहफा..
देश-विदेश: सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ जाते-जाते पत्रकारों को बड़ा तोहफा दे गए हैं। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट की खबरों को कवर करने वाले पत्रकारों को छूट दी है। अब सुप्रीम कोर्ट की खबर कवर करने वाले पत्रकारों को एलएलबी की डिग्री की जरुरत नहीं होगी। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के अनुसार सीजेआई ने कहा कि हम दो काम कर रहे हैं। मैंने सुप्रीम कोर्ट के लिए मान्यता प्राप्त संवाददाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए एक फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। मुझे नहीं पता था कि किस कारण से ये शर्त थी कि आपके पास अनिवार्य रुप से एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। हमने इसमें छूट दी है।
आपको बता दे कि सीजेआई की इस पहल से कानूनी पृष्ठभूमि के बिना भी पत्रकारों को शीर्ष अदालत में मान्यता के लिए आवेदन करने की अनुमति मिल गई है। उनका कहना हैं कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को अब सुप्रीम कोर्ट परिसर में पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। 24 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट परिसर में प्री दीवाली समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीजेआई ने यह बात कही। सीजेआई चंद्रचूड़ ने 9 नवंबर 2022 को अपना पदभार संभाला था। आगामी 10 नवंबर को वो रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले भूटान में एक कार्यक्रम के दौरान उनसे उनके रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया था तो उन्होनें कहा था कि वो रिटायर होने के बाद कुछ दिन आराम करेंगे। उन्होनें अपनी जगह अगले सीजेआई के लिए जस्टिस संजीव खन्ना के नाम का प्रस्ताव दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। 11 नवंबर से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..