February 28, 2026

ओलंपिक में पहला पदक जीतने पर सीएम धामी ने मनु को दी बधाई..

ओलंपिक में पहला पदक जीतने पर सीएम धामी ने मनु को दी बधाई..

 

 

 

 

उत्तराखंड: मनु भाकर ने पेरिस ओलम्पिक में वुमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में ब्रोंज मेडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया हैं। मनु की उपलब्धि पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी है। मनु भाकर निशानेबाजी में कोई भी मेडल जितने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है। बता दें ये मनु का दूसरा ओलम्पिक है। मनु ने टोक्यो 2020 में डेब्यू किया था। लेकिन 10 मीटर एयर पिस्टल क़्वालीफिकेशन राउंड के दौरान उनकी पिस्टल ने उन्हें धोखा दे दिया। जिस वजह से वह मेडल नहीं जीत सकी।लेकिन इस बार मनु ने धमाकेदार प्रदर्शन कर ब्रोंज मेडल अपने नाम किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि ओलम्पिक 2024 में यह देश का पहला मेडल है, मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।