आयोग ने इस भर्ती के लिए जारी किया बड़ा अपडेट..
6 जनवरी तक कर सकते है ये काम..
उत्तराखंड: आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले गुरुवार यानी आज से अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए आयोग दोबारा विंडो खोलने जा रहा है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के अनुसार राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे।
अब अभ्यर्थी 28 दिसंबर से छह जनवरी तक अपने आवेदन में संशोधन या गलती सुधार कर सकते हैं। मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी को छोड़कर बाकी में संशोधन हो सकता है। एक बार एडिट होने के बाद वही डाटा अंतिम माना जाएगा। श्रेणी या उपश्रेणी में परिवर्तन करने पर अभ्यर्थी को विज्ञापन में दी गई दरों के हिसाब से शुल्क भी देना होगा। एक बार संशोधन के बाद किसी भी दशा में ऑनलाइन प्रविष्टियों में परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

More Stories
पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत, रुद्रप्रयाग-चोपता बस सेवा का शुभारंभ..
केदारनाथ धाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, विधायक का ग्राउंड निरीक्षण..
बद्रीनाथ में अब नियमों का सख्त पालन, धार्मिक कार्यक्रमों के लिए लेनी होगी मंजूरी..