15 जनवरी को कुमाऊं में को होगी मूल निवास स्वाभिमान महारैली..
उत्तराखंड: देहरादून में मूल निवास स्वाभिमान महारैली के बाद अब कुमाऊं में महारैली होने जा रही है। 15 जनवरी को बागेश्वर में उत्तरायणी कौथिग के दिन राज्यभर से हजारों लोग जुटेंगे। देहरादून में उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली को मिले अपार जनसमर्थन के बाद अब कुमाऊं में मूल निवास स्वाभिमान महारैली बुलाई गई है। बागेश्वर में उत्तरायणी कौथिग के दिन प्रदेशभर से हजारों लोग जुटेंगे। मूल निवास और भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है।
संघर्ष समिति की बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में हल्द्वानी में भी मूल निवास स्वाभिमान महारैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही समिति ने मूल निवास और भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने अपने आगामी कार्यक्रमों की भी घोषणा की। जल्द ही प्रदेशभर में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। उत्तराखंड में मूल निवास की सीमा 1950 और सशक्त भू-कानून लागू करने को लेकर चल रहे आंदोलन को पूरे प्रदेश में ले लाया जाएगा। समिति चरणबद्ध तरीके से कई कार्यक्रम करेगी। इसके बाद समिति के सदस्य प्रदेश के तमाम संगमों और घाटों पर जाकर देव डोलियों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे और लोगों से संवाद करेंगे।

More Stories
यूपी से डीएलएड, उत्तराखंड में सरकारी नौकरी, अब शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच..
केदारनाथ धाम में सदियों पुरानी परंपरा का निर्वहन, अन्नकूट मेले को लेकर तैयारियां शुरू..
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, 15 सितंबर की तैयारी..