
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा तेज..
उत्तराखंड: वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम धामी के विवादित बयान के बाद इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। इसके साथ ही कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं। वहीं धामी कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को जगह मिल सकती है। आपको बता दे कि उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। नए विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चाएं जोरों पर हैं। जबकि पुराने चेहरों की मंत्रिमंडल से छुट्टी होने की भी चर्चा है। हालांकि उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं समय-समय पर तेज होती रहती हैं। धामी कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं काफी समय से चल रही हैं।
वर्ष 2022 में जब दोबारा पुष्कर सिंह धामी की सरकार बनी तो तीन मंत्री पद खाली रखे गए। जबकि कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण एक और पद खाली हुआ था। वर्तमान में सीएम के अलावा कुल सात कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल में एक और पद खाली हो गया है। चर्चाएं यह भी रही हैं कि मंत्रिमंडल में नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। वर्तमान में धामी मंत्रिमंडल में कुल पांच सीटें खाली हैं।
धामी सरकार में पौड़ी जिले से सतपाल महाराज और धन सिंह रावत धामी कैबिनेट मंत्री हैं। देहरादून की बात करें तो यहां से प्रेम चंद अग्रवाल और गणेश जोशी मंत्री हैं। टिहरी जिले से सुबोध उनियाल, अल्मोडा से रेखा आर्य और रुद्रपुर से सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री हैं। सीएम धामी खुद चंपावत से विधायक हैं। वही अब प्रेम चंद अग्रवाल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया हैं।
वहीं उत्तरकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, व रुद्रप्रयाग जिले से कोई मंत्री नहीं हैं। जिससे इन जनपदों के विधायकों को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। जबकि बीजेपी कहती रही है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से विमर्श किया जाएगा। जिसका बाद हाईकमान के आदेश के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
More Stories
दून मेडिकल कॉलेज के लिए खुशखबरी, जल्द तैनात होंगे 300 नर्सिंग ऑफिसर
रुद्रप्रयाग के पपड़ासू में धनुषाकार पुल का निर्माणकार्य शुरू..
उत्तराखंड में चार नए रूट पर हेली सेवाओं की शुरुआत, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी