केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की बिगड़ी तबीयत, सीएम धामी व स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल जाकर जाना हाल..
उत्तराखंड: केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के सीएम व स्वास्थ्य मंत्री के साथ तमाम मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधि में भी हलचल मचनी शुरू हो गई है। वहीं सभी मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने लग गये हैं। ऐसे में वन पंचायत सरपंच पवन राणा भी बहुत दुखी नजर आ रहे हैं और केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं वहीं डाक्टरों ने फिलहाल मैक्स अस्पताल देहरादून में उनका उपचार हेतु भर्ती किया गया है
शैला रानी रावत को एयरलिफ्ट करके गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी हो रही है। इसको लेकर उत्तराखंड सरकार भी हरकत में है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी भी केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के स्वास्थ्य की जानकारी करने के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून में विधायक से मिलने पहुंचे और सीएम धामी ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत की शीघ्र स्वस्थ हो की कामना की है वहीं उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत जी भी केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के स्वास्थ्य के हालचाल पूछने के लिए अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की ओर उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना में जुटे हुए है।

More Stories
हरिद्वार को मिली नई सौगात, आनंद धर्मशाला श्रद्धालुओं के लिए होगी मददगार..
शिक्षा से राजनीति तक का सफर, भगत सिंह कोश्यारी को आज मिलेगा पद्मभूषण..
सीएम धामी ने दिया साफ संदेश, सड़क पर नमाज नहीं, तय जगहों पर ही अदा हो इबादत..