पंवार ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार..
रुद्रप्रयाग। भाजपा ने रुद्रप्रयाग से महावीर पंवार को अपना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पंवार इससे पूर्व जखोली विकासखण्ड से जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला संगठन में महामंत्री पद पर भी रह चुके हैं। महावीर पंवार के जिलाध्यक्ष बनने पर जहां कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। वहीं पंवार ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिले के पदाधिकारियों का आभार जताया है।
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रुद्रप्रयाग से भाजपा ने महावीर पंवार को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। पंवार पूर्व में भी जिला संगठन में कई भूमिका निभा चुके हैं। जबकि वह बांगर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। महावीर पंवार के लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुये उन्हे जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। पंवार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी, शैलारानी रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष बच्चन सिंह रावत, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, शकुंतला जगवाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भटट, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, निर्वतमान जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल आदि का आभार जताते हुये कहा कि संगठन ने जो भरोषा उन पर जताया है, उसका पालन व ईमानदारी से करेंगे।
साथ ही जिले में भाजपा को ओर भी अधिक मजबूत करने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाआंे के अनुरूप ही कार्य किया जायेगा। पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत किया जायेगा।

More Stories
CDO का सख्त एक्शन, निरीक्षण में 22 कर्मचारी गायब, वेतन रोकने के आदेश जारी..
केदारनाथ यात्रा से पहले सड़कों पर फोकस, DM विशाल मिश्रा के सख्त निर्देश..
अर्थ ऑवर में उत्तराखंड की भागीदारी, आज एक घंटे बंद रहेंगी लाइटें..