
श्रद्धालुओं के लिए खुले द्वितीय केदार के कपाट..
उत्तराखंड: कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11 बजे आज द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद अब छह माह तक धाम में ही आराध्य की पूजा होगी। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंच गई थी।
बीते बुधवार को सुबह 5 बजे से राकेश्वरी मंदिर रांसी में मद्महेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने भगवान मद्महेश्वर का अभिषेक कर भोग लगाया और मां राकेश्वरी के साथ भगवान मद्महेश्वर की संयुक्त आरती उतारी।
इसके उपरांत डोली ने राकेश्वरी मंदिर की परिक्रमा के बाद अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। इसके साथ ही चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भी गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधी विधान से ब्रह्म मुहूर्त में पांच बजे खोल दिए गए हैं। रुद्रनाथ मंदिर को चारों ओर से गेंदे के फूलों से भव्य सजाया गया है। उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ मंदिर बुग्यालों के मध्य स्थित है।
More Stories
संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर नई नियमावली पर चर्चा, कैबिनेट में जल्द पेश होने की तैयारी..
तीन अक्टूबर से 31 दिसंबर तक सभी जिलों में लगेंगे सहकारी मेले, हर जिले की होगी अलग थीम..
चारधाम यात्रा- श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, केदारनाथ हेली सेवा के 4700 टिकट पहले दिन ही बुक..