यहां खुलेगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय..
उत्तराखंड: प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय सीमांत क्षेत्र खटीमा में खुलने जा रहा है। 30 अप्रैल 2024 को कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) को विद्यालय का भवन हैंडओवर कर देगा। जिसके बाद से यहां पर एक से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्रीय विद्यालय खटीमा में बन रहा है। आपको बता दे कि खटीमा में साल 2019 से अस्थायी रूप से बंडिया गांव में जीआईसी के पुराने भवन में केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहा है। जिसमें कक्षा छह से नवीं तक के बच्चे पढ़ते हैं। वर्तमान में यहां करीब 350 बच्चे अध्ययनरत हैं। लेकिन जल्द ही केंद्रीय विद्यालय को अपना भवन मिल जाएगा।
38 करोड़ रुपए से बनाया जा रहा है विद्यालय भवन..
मिली जानकारी के अनुसार खटीमा में करीब 38 करोड़ रुपए के बजट से केंद्रीय विद्यालय का भवन बनाया जा रहा है। निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को 30 अप्रैल 2024 तक पूरा करना है। केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण को पूरा करन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के एई प्रणय राठौर का कहना हैं कि केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य जनवरी 2023 से शुरू किया गया था। जिसे तय समय तक पूरा करने के लिए युद्वस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

More Stories
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,एसडीआरएफ चला रही सर्च अभियान..
276 युवाओं को सरकारी सेवा में मिला मौका, सीएम ने गिनाईं भर्ती सुधारों की उपलब्धियां..
उत्तराखंड में 450 करोड़ की पेयजल योजनाओं का खाका तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव..