हरिद्वार में कावंड़ियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए ये रहेगा प्लान..
उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड पुलिस की दूसरे जिले से मांगी गई फोर्स भी हरिद्वार पहुंचने लगी है। फिलहाल फोर्स और पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था धर्मशालाओं व आश्रमों में की गई है। सोमवार से फोर्स की ड्यूटी भी लगनी शुरू हो जाएगी। अलग-अलग शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी भी लगाई जाएगी। बीएसएफ की कंपनी भी जल्द ही जिले में पहुंचकर अपनी आमद दर्ज करा लेगी। आपको बता दे कि कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी।
प्रतिदिन हरकी पैड़ी से लाखों कांवड़ियां गंगा जल कांवड़ में रखकर अपने-अपने शिवालयों की तरफ प्रस्थान करेंगे। ऐसे में कावंड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस फोर्स, होमगॉर्ड, पीआरडी के जवानों को ड्यूटी पर बुलाया गया है।
मेला क्षेत्र से लेकर हाईवे और बॉर्डर पर अर्द्धसैनिक बलों के जवानों के साथ ही पुलिसकर्मी व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत का कहना हैं कि फोर्स की आमद हरिद्वार में शुरू हो गई है। उनके ठहरने की व्यवस्था भी उचित ढंग से की गई है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..