उत्तराखंड में 19 हजार पदों पर निकलने वाली है भर्ती..
उत्तराखंड: राज्य के दो विभागों में बंपर भर्ती होने वाली है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में पंचायत राज विभाग और शिक्षा विभाग में जल्द बंपर भर्तियां आने वाली हैं। शिक्षा विभाग में करीब सात हजार तो वहीं पंचायत राज विभाग में भी सात हजार पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। आप भी तैयारी में जुट जाए।शिक्षा विभाग में आने वाले समय में तकरीबन 10 से 12 हजार पदों पर अलग-अलग वर्ग के पदों पर भर्तियां होनी हैं, जो कि प्रदेश में युवा बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है।
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना हैं कि माध्यमिक शिक्षा में तकरीबन 4 हजार और प्राथमिक शिक्षा में 3 हजार पद रिक्त हैं, जिन्हें जल्द भरने की प्रक्रिया की जाएगी। रिपोर्टस की माने तो पंचायत राज विभाग में भी 410 डाटा एंट्री ऑपरेटर आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखे जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही हर ग्राम पंचायत स्तर पर एक-एक पर्यावरण मित्र रखा जाना है। प्रदेश की कुल 7700 पंचायतों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से 7700 पर्यावरण मित्रों को रखा जाना है।

More Stories
हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़, कांवड़ मेले में 76 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन..
सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान का बड़ा कदम, गांव में शुरू हुई ई-लाइब्रेरी, अब तकनीक से जुड़ेंगे बच्चे..
उन्नति शर्मा की ऐतिहासिक जीत, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में भारत को मिला ब्रॉन्ज..