सीएम धामी ने दी वीर जवानों को थल सेना दिवस की शुभकामनाएं..
उत्तराखंड: भारतीय सेना के लिए आज का दिन बेहद ही खास हैं। आज 76वां सेना दिवस हैं। थल सेना दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अदम्य शौर्य एवं वीरता की परिचायक भारतीय सेना के सभी जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को थल सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दे कि हर साल 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 15 जनवरी को थल सेना दिवस मनाने के पीछे कारण ये है कि साल 1947 में जब हमारा देश आजाद हुआ तो इसी दिन पहली बार इंडियन आर्मी की कमान किसी भारतीय के हाथ में आई थी। तब से इस दिन को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

More Stories
मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों की मांग हुई पूरी, नर्सिंग अधिकारियों और फार्मासिस्टों का बढ़ा मानदेय..
उत्तराखंड की 235 किमी सड़कों के चौड़ीकरण को 297 करोड़ मंजूर..
दून यूनिवर्सिटी में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, अंबेडकर के नाम पर होगा केंद्रीय पुस्तकालय..