इनकम टैक्स की टीम ने यहां मारी रेड, सवा दो करोड़ रुपये और जेवरात बरामद..
उत्तराखंड: हरिद्वार में केमिकल फैक्टरी मालिक के घर आयकर विभाग की टीम ने रेड मारी है। ये कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। बताया जा रहा है कि देर रात चले छापे में उद्यमी के घर से करीब सवा दो करोड़ की रकम बरामद हुई। इसके साथ ही तमाम हीरे और सोने के जेवरात भी बरामद हुए। आपको बात दे कि देहरादून से गई आयकर विभाग की टीम ने ज्वालापुर क्षेत्र की पॉश कालोनी में फैक्टरी मालिक के घर डेरा डाल रखा है। उसकी तीन अलग-अलग कंपनियों में भी पहुंचकर दस्तावेज कब्जे में ले लिए। मामले में जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां गुरुवार को आयकर टीम उद्यमी की पत्नी को अपने साथ लेकर चंद्राचार्य चौक की एक बैंक शाखा पहुंची और वहां लॉकर खंगाले। बताया जा रहा है कि उससे भी कैश और जेवरात मिले हैं। उद्यमी की दूसरे राज्यों में भी दो कंपनियां हैं, वहां पर भी आयकर विभाग की टीमें छानबीन कर रही हैं।

More Stories
23 वर्षीय साक्षी रावत ने बदली ग्राम पंचायत की सोच, विकास के नए मॉडल पर कर रहीं काम..
उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में AI की एंट्री, ‘AI for All’ पहल का हुआ शुभारंभ..
उत्तराखंड में हड़ताल पर लगी रोक, सरकार ने अगले 6 महीने के लिए लागू किया एस्मा..