बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामला, सीएम धामी ने लिया संज्ञान..
उत्तराखंड: उधम सिंह नगर में नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। सीएम धामी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी अभिनव कुमार को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सीएम धामी ने कहा घटना की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। पुलिस के उच्चाधिकारियों को अतिशीघ्र समाज और मानवता के दुश्मन इन हत्यारों को गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिए हैं। आपको बता दें गुरुवार सुबह 6:15 से 6:30 के बीच दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उधमसिंह नगर के गुरुद्वारे में घुसकर नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..