पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत..
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर मायकोटी डाट पुल के पास हुई, जहां कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर आगे मायकोटी डाट पुल के समीप हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शिव लाल, निवासी ग्राम बोरा, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शिव लाल विकास भवन रुद्रप्रयाग में चालक के पद पर तैनात थे। बुधवार को वह बाइक से ड्यूटी के लिए रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। कार सवार नागनाथ पोखरी की तरफ जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि मृतक के शव को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस की ओर से हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

More Stories
सीएम धामी ने किया पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन..
GIS मास्टर प्लान से होगा शहरों का नियोजित विकास..
नंदा-सुनंदा महोत्सव में दिखी आस्था और लोक संस्कृति की झलक..