आज उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट..
उत्तराखंड: पिछले कई दिनों से मानसून की बेरुखी के बाद अब मानसून के बदले मिजाज को देखते हुए देहरादून, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में आज बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इन जिलों में कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंहका कहना हैं कि बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वहीं, देहरादून जिले में भारी बारिश को देखते डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। डीएम आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों की बैठक में जरूरी निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने इलाकों में रहने के निर्देश दिए।

More Stories
बिजली की किल्लत के बावजूद दिवाली पर नहीं होगी कटौती, ऊर्जा विभाग ने जारी किए निर्देश..
टिहरी के बूढ़ाकेदार में तीन खूबसूरत तालों का खजाना..
केवड़िया में गूंजी उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पीएम मोदी ने की कलाकारों की सराहना..