गर्मी में फिर बढ़ने लगी बिजली की मांग, 50 एमयू का आंकड़ा कर सकती है पार..
उत्तराखंड: प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर बिजली की मांग बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को कुछ राहत के बाद सोमवार को फिर डिमांड 49 मिलियन यूनिट रहने का अनुमान लगाया गया है। लगातार महंगे दामों में बिजली खरीदने वाले यूपीसीएल को अब राज्य व केंद्रीय पूल से 39 से 41 एमयू बिजली मिलनी शुरू हो गई है। यूपीसीएल के एसई कॉमर्शियल गौरव शर्मा का कहना हैं कि रविवार को करीब 46 एमयू की डिमांड थी, जो कि समय से पूरी की गई। उनका कहना हैं कि अब सोमवार यानि आज के लिए 49 एमयू डिमांड आंकी गई है। इसके सापेक्ष पूरी बिजली उपलब्ध करा ली गई है। रविवार को कहीं भी बिजली कटौती नहीं की गई। उधर, जो बिजली बाजार से खरीदी जा रही है, उसके दाम भी अब 12 से घटकर चार से छह रुपये प्रति यूनिट तक आ गए हैं। जिस हिसाब से गर्मी बढ़ रही है, उसी के सापेक्ष मंगलवार को बिजली की डिमांड 50 एमयू का आंकड़ा भी पार कर सकती है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..