50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच अनिवार्य..
ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरुआत..
उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कहना हैं कि चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के तीर्थ यात्रियों की अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच की जाएगी। श्रद्धालुओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, विश फाउंडेशन और हंस फाउंडेशन ने ई-स्वास्थ्य धाम एप की शुरुआत की है। इस पर सभी श्रद्धालुओं को अपना स्वास्थ्य डाटा अपलोड करना होता है।
सोमवार को सचिवालय में स्वास्थ्य और पर्यटन विभाग की बैठक में मुख्य सचिव का कहना हैं कि चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य स्क्रीनिंग कर रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी यात्रा पंजीकरण के दौरान देने के लिए जागरूक किया जाए।
यदि श्रद्धालुओं की ओर से सही मेडिकल हिस्ट्री रजिस्ट्रेशन के दौरान उपलब्ध कराई जाती है, तो इससे प्रशासन को किसी भी आपातकाल के दौरान चिकित्सा सहायता पहुंचाने में आसानी होगी। यात्रियों की मेडिकल हिस्ट्री की उपलब्धता से प्रशासन को भी अपने चिकित्सा संसाधनों के बेहतरीन प्रबंधन करने की सुविधा होगी। उनका कहना हैं कि प्रशासन श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम चारधाम यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव डाॅ. अमनदीप कौर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन; पांच की मौत..
वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट..
कन्हैयालाल डंडरियाल पुरस्कार रद्द, प्रकाशन वर्ष बदलने के आरोप सही पाए गए..