डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल-राजेश धर्माणी..
उत्तराखंड: गांव-गांव कांग्रेस घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छरबा गांव में जन जागरण पद यात्रा निकाली। जिसमें राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने सेवानिवृत्त सैनिक कुलतार, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मचंद, अमीचंद सकलानी, बलवीर सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी मराजो देवी, कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे सैनिक राजपाल सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच में डबल इंजन सरकार की नाकामियों एवं बढ़ती हुई महंगाई को उजागर करने के लिए रात्रि प्रवास कार्यक्रम और पद यात्रा निकाली जा रही है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार का कोई अंकुश नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय किशोर, शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सलीम अहमद, विपुल जैन, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश कुमार, रमेश चंद आजाद, बहादुर सिंह खरे, पंकज कुमार मेहता, बलजीत मल्होत्रा, जिला सचिव विनोद चंदेल, कमलजीत राणा, अनमोल शाह, अनिल भारद्वाज, बृज राज, राजा सिंह, भगवा नंद, रणजीत पंवार, पीतांबर सिंह, सुरेश भारद्वाज, अभय चंदेल आदि आदि थे।

More Stories
उपभोक्ता आयोग ने दिखाई सख्ती, बीमा कंपनी को बीमा राशि समेत देना होगा मुआवजा..
मिशन मोड में जुटें भाजपा कार्यकर्ता, प्रकोष्ठों की भूमिका पर सीएम धामी का बड़ा संदेश
मानसून के दौरान राशन संकट नहीं, सरकार ने पहाड़ों में पहुंचाया तीन महीने का खाद्यान्न..