भारत की पहली महिला फायर फाइटर बनी दिशा नायक..
ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कर क्षेत्र में खुशी..
देश-विदेश: दिशा नायक भारत की पहली प्रमाणित महिला फायर फाइटर बन चुकी है। वो अभी नॉर्थ गोवा में मनोहर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की एयरोड्रम रेस्कयू एंड फायरफाइटिंग इकाई में फायर फाइटर के रूप में कार्यरत हैं। जीजीआईएएल के सीईओ आरवी शेषन ने कहा कि जीजीआईएएल के कार्यबल में लगभग 20 प्रतिशत महिलाएं हैं औक कंपनी लैंगिक विविधता बनाए रखने और समान विकास के अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। आरवी शेषन ने दिशा नाइक को लेकर कहा कि उन्होनें 2021 में एमआईए में हवाई अड्डा बचाव और अग्निशमन विभाग में एक पद के लिए आवेदन किया। वो जुलाई में आधिकारिक तौर पर विभाग में शामिल हुई। बता दें कि दिशा ने क्रेश फायर टेंडर का संचालन करने के लिए तमिलनाडु के नामक्कल में छह महिने की कड़ी ट्रेनिंग ली।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..