
सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति की मांग..
रुद्रप्रयाग। संगणक से सहायक अभियन्ता के पद पर पदोन्नति न होने पर संगणक दिगम्बर सिंह जगवाण ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर 14 जुलाई से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
अनशन पर बैठे दिगम्बर सिंह जगवाण ने कहा कि समय-समय पर कर्मचारी एवं अधिकारियों की पदोन्नति की जा रही है, लेकिन उनकी पदोन्नति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग में संगणक से सहायक अभियन्ता के पद पर पदोन्नति होनी है, जिसमें जनवरी 2021 से तीन पद रिक्त चल रहे है। मात्र संगणकों के पदों पर पदोन्नति नहीं की गयी है।
यह मानव अधिकार का उल्लंघन है। विभाग के चार संगणक पदोन्नति से वंचित हो गये हैं। उनके द्वारा 2003 से 2010 तक एवं 2016 से अभी तक कनिष्ठ अभियन्ता के पद पर काम किया जा रहा है। उनकी 37 साल की सेवा हो गयी है। सेवानिवृत्त होने में मात्र छः माह शेष रह गये है। इसके मद्देनजर उनका संगणक से सहायक अभियन्ता के रिक्त पद पर पदोन्नति की जाय। उन्होंने कहा कि वह 13 जुलाई तक क्रमिक अनशन पर रहेंगे। इसके बाद भी पदोन्नति नहीं होती है तो 14 जुलाई से पेयजल निगम रुद्रप्रयाग के कार्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
More Stories
महेंद्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने में सीएम धामी की बड़ी भूमिका, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की भी घोषणा..
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूपीसीएल की तैयारियों और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा बैठक की..
खेलों को दोहरी सौगात, हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय, 8 शहरों में खुलेंगी 23 खेल अकादमियां..