पूर्व सैनिकों के लिए एम्स ऋषिकेश में खुला नौकरी का पिटारा..
उत्तराखंड: रोजगार की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर सामने आयी है। उपनल ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के लिए आउटसोर्स आधार पर 500 सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजर की नियुक्ति करने जा रहा है। ऋषिकेश एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को डीजीआर आधारित कांट्रेक्ट मिला है।500 विभिन्न पदों में 50 महिला सुरक्षा गार्ड का चयन का एम्स को दिया जाएगा। इधर, संपर्क करने पर डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) का कहना हैं कि पूर्व सैनिकों से आवेदन मांग लिए गए हैं। उनका कहना हैं कि इन कर्मचारियों के चयन के लिए पहले आओ-पहले आओ की नीति नीति लागू की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन 25 जुलाई तक ही किए जा सकते हैं।
मानक पूरे करने वालों का ही चयन होगा: डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेवानिवृत्त) ने यह भी कहा कि आज भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने उपनल मुख्यालय आकर नियुक्तियों की जानकारी ली है। उन्होंने साफ कहा कि मानक पूरे करने वालों का ही चयन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अगस्त महीने तक नियुक्तियां कर दी जाएंगी।
ऋषिकेश एम्स में पद..
सशस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद हैं। सामान्य सुरक्षा गार्ड 455 हैं। इनमें 50 महिलाएं होगी। सुपरवाइजर के 30 पद तय है। 10% पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन कार्मिकों को सुरक्षा के लिए तीन पालियों में चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..