निर्माणाधीन सुरंग में मलबा धंसा, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर हड़कंप..
उत्तराखंड: उत्तराखंड में निर्माणाधीन कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान एक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सुरंग निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से भीतर मलबा भर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जब सुरंग के भीतर करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर मलबा आ गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरंग के ऊपर जल स्रोत मौजूद होने के कारण पानी के साथ मिट्टी और पत्थर अचानक भीतर आ गए, जिससे सुरंग का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल सुरंग के भीतर जमा मलबे का आकलन किया जा रहा है और सुरक्षा मानकों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सुरंग निर्माण के दौरान इस तरह की घटनाएं भूगर्भीय परिस्थितियों के कारण हो सकती हैं, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक होता है। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दो दिनों में विस्तृत जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।फिलहाल निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से प्रभावित बताया जा रहा है और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

More Stories
पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवा, उत्तराखंड को मिलेंगी 75 AI हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें
उत्तराखंड के मदरसों में नई शिक्षा व्यवस्था लागू, एक जुलाई से समाप्त होगा मदरसा बोर्ड
उत्तराखंड में 63 पीसीएस पदों पर भर्ती को मिली रफ्तार, आयोग ने दिए बड़े संकेत..