
निगम कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा, अब 42 से 46 प्रतिशत हुआ..
उत्तराखंड: प्रदेश के सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ गया है। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इससे करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी लाभान्वित होंगे। आपको बता दे कि 13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। लेकिन निगम, निकाय कर्मचारी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। निगमों को निर्देश दिए गए हैं, वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें। आदेश जारी होने के बाद राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने सीएम धामी का आभार जताया।
More Stories
केदारनाथ हादसे के बाद फिर शुरू हुई चारधाम हेली सेवा, सीएम ने दिए सख्त सुरक्षा निर्देश
प्रदेश के होनहारों को मिलेगा एक दिन का प्रशासनिक अनुभव, जिलों में लागू होगी नई प्रेरणादायक योजना
उत्तराखंड में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट..