भाजपा नेता की दर्दनाक हादसे में मौत, पत्नी और बच्चे गंभीर घायल..
उत्तराखंड: हरिद्वार बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि पत्नी व बच्चे घायल हो गए। बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार..
ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। बहादराबाद बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना हैं कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार (45) की मौत हो गई। पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती है, सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बेटी तनुश्री 15 वर्ष, जया मेक्सवैल बहादराबाद में भर्ती है।

More Stories
लोअर PCS-2024 में आयुष बेलवाल का शानदार प्रदर्शन, हासिल किया पहला स्थान..
बद्रीनाथ-केदारनाथ में अब मनमाना निर्माण नहीं, सरकार जारी करेगी नया शासनादेश..
शूटिंग डेस्टिनेशन से फिल्म निर्माण केंद्र की ओर बढ़ा उत्तराखंड, 1759 करोड़ का निवेश..