कांग्रेस को लगा झटका, इस नेता ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ली BJP की सदस्यता..
उत्तराखंड: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा अपने बेटे शिवा वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव पास आते-आते जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार को कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। बता दें लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के करीब छह हजार से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जिसके बाद से कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। आपको बता दें उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुड़की सहित कई जनपदों के कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। सभी नेताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता दिलाई है। सभी नेताओं का कहना है कि भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने ये फैसला लिया है।

More Stories
उत्तराखंड सचिवालय में बड़ा फेरबदल: दो दिन में 170 तबादले…
बजीरा जिला पंचायत उपचुनाव: नीता बुटोला की शानदार जीत, भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत..
पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम में शुरू हुआ कपाट बंद होने का पारंपरिक क्रम..