
अफसरों को लेकर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कुछ ऐसा..
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी आज कल आक्रामक नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने अधिकारियों की बैठक में अपने इरादे साफ कर दिए। पहले ही दिन वह अफसरों पर फायर होते दिखे। उनका कहना हैं कि वह पांच महीने के मुख्यमंत्री नहीं हैं। उस समय की परिस्थितियां भिन्न थी। हम जनता से वादे करके सत्ता में आए हैं। वादों को जमीन पर उतारने के लिए काम तो करना ही होगा। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर ऑफिस पहुंचे और ऑफिस टाइम में पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। समय पर कार्यालय न आने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची तैयार हो और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जन समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए कि जनता एवं जनप्रतिनिधियों के फोन अवश्य रिसीव करें। यदि किसी वजह से फोन रिसीव न कर पाएं तो कॉल बैक जरूर करें।
हमारा पारदर्शिता और मितव्ययिता पर फोकस..
आपको बता दे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य फोकस पारदर्शिता और मितव्ययिता पर है। इसमें किसी भी तरह कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
More Stories
रुद्रप्रयाग में डेढ़ लाख की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को मिली सफलता
टीएचडीसी संभालेगा टिहरी बांध प्रभावितों का पुनर्वास, आवासीय और कृषि भूखंड होंगे विकसित
स्टार्टअप्स को नई उड़ान देगी धामी सरकार, 200 करोड़ का वेंचर फंड स्थापित..