गैरसैंण में मार्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी,बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान का लिया फीडबैक..
उत्तराखंड: सीएम धामी दो दिवसीय गैरसैंण दौरे पर हैं। सोमवार को देर सायं अचानक सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसेंण भराड़ीसैण पहुंचे थे। जिस से वहां के अधिकारी के हैरान हो गए थे। मंगलवार सुबह उनके द्वारा भराड़ीसैण में प्रातः काल भ्रमण के दौरान विधानसभा, भराड़ीसैंण में ज़िलाधिकारी, चमोली सहित अन्य अधिकारियों से बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विकास कार्यों, इस वर्ष की यात्रा व जनपद चमोली से संबंधित अन्य विकास व जनकल्याण के कार्यों के विषय में जानकारी ली। अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देश दिए। वह स्थानीय सारकोट गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनेगे। इसके बाद भराड़ीसैण से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू