सीएम धामी ने दर्पण डैशबोर्ड 2.0 का किया शुभारंभ..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 के सम्बंध में समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर उन्होंने सीएम दर्पण डैशबोर्ड 2.0 का भी शुभारंभ किया। सीएम धामी का कहना हैं कि जनता की शिकायतों का अधिक से अधिक समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अभी 60% शिकायतों का समाधान हो रहा है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि मार्च 2024 तक हम 80% शिकायतों का समाधान कर सकें।
बैठक में जानकारी दी गई कि 9 मई 2023 से 22 जनवरी 2024 तक कुल 95573 शिकायतें पंजीकृत हुई, जिनमें से लगभग 60% शिकायतों का समाधान किया गया है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मार्च 2024 तक हमारा लक्ष्य 80% शिकायतों के समाधान का होना चाहिए। कुछ शिकायतें ऐसी भी होती हैं जिनका कई बार व्यवहारिक रूप से समाधान तलाशने के बावजूद निस्तारण नहीं हो पाता। ऐसे में शिकायतकर्ता से संवाद अवश्य करें। “यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी शिकायत को एकतरफा बंद न किया जाए। किसी भी शिकायत को बंद करने से पहले शिकायतकर्ता को पूरी तरह से संतुष्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लगे सभी कार्मिकों को ओनरशिप लेकर कार्य करना होगा”:
इसके साथ ही सभी विभागों के सचिव नियमित रूप से सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा करें। सीएम ने जनता से सर्वाधिक संवाद /शिकायतों के समाधान करने वाले जिलों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य जिलों को उनसे प्रेरित होने की बात कही। सीएम ने बैठक के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 करोड़ लोगों के लिए सोलर पैनल योजना शुरू करने का जिक्र करते हुए निर्देश दिए कि राज्य सचिवालय से लेकर तमाम सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल को अनिवार्य किया जाए।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..