सीएम धामी ने चंपावत की जनता को दी कई बड़ी सौगात..
उत्तराखंड: चंपावत में एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को टनकपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उप जिला अस्पताल के पास बने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का पूजा पाठ कर शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने जिले की आम जनता के लिए कई बड़ी सौगाते दी। तो वहीं उन्होंने कैंप में बैठ कर लोगों की समस्या सुनकर अधिकारियों को निर्देश दिए। बता दे कि सीएम धामी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फुंगर, सल्ली, मोराडी, पल्सो, गोली, तालियाबाज और धूरा समेत 7 विद्यालयों का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण करने की घोषणा भी की।
इसके अलावा उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में 12 पंचायत घरों के निर्माण की बात कही। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी क्षेत्र टनकपुर में स्मार्ट कंट्रोल रूम का निर्माण करने और थाना बनबसा के लिए नए भवन निर्माण करने की भी घोषणा भी की।
वहीं इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधन के लिए सरलीकरण कर रही है। मेरा यह कैंप कार्यालय भी डीएम और सीएम कैंप कार्यालय से जुड़ा रहेगा। उन्होंने टनकपुर में सीएम कैंप कार्यालय खुलने से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान तो होगा ही साथ ही उन्हें देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि यह कैंप ऑफिस जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून से समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देगा। इतना ही नहीं इस दौरान सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान संभव है, वो जिला स्तर पर ही हल कराई जाए. जो कार्य तहसीलदार और उप जिलाधिकारी कार्यालय से निस्तारित होने हैं, वहीं से होने चाहिए।

More Stories
प्रदेश के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश के नियम बदलेंगे..
आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं..
पुलिसकर्मियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं..