सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के सीएम, इस वजह से मिली खास पहचान..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी को सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में जगह मिली है। सौ सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में सीएम पुष्कर सिंह धामी देश के 61वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की सूची में सीएम धामी भारतीयों में 93वें नंबर पर थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी को राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कराकर और सख्त नकल विरोधी कानून बनवाकर उन्हें विशेष पहचान मिली। आपको बता दें कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट मिलते ही सोशल मीडिया में भी सीएम पुष्कर सिंह धामी की मुहिम को वाहवाही मिली थी। नामी शख्सियत से लेकर सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सीएम धामी के फैसले की जमकर तारीफ की। यूनिफॉर्म सिविल कोड एक्स (ट्विटर) पर ट्रेंड करता रहा।

More Stories
उत्तराखंड में निकाह के नियमों में बड़ा बदलाव, सिर्फ एक शादी का होगा प्रावधान..
अब मिलेगी खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक क्लिक पर..
सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई ‘हनुमान अंश..