चारधाम यात्रा में पहले एक महीने VIP श्रद्धालु को नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल..
उत्तराखंड: प्रदेश में चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धामी सरकार ने चारधाम यात्रा के पहले महीने में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है। जिसको लेकर मुख्य सचिव ने अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस बार 30 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। धामी सरकार ने चारधाम यात्रा के पहले महीने में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी है। इसको लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अन्य राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि पहले एक महीने में कोई भी वीआईपी दर्शन के लिए न आए।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पत्र में कहा है कि अगर कोई वीआईपी श्रद्धालु पहले महीने में दर्शन के लिए आता है तो उसे आम श्रद्धालु की तरह ही दर्शन करने होंगे। पत्र में साफ कहा गया है कि पहले महीने में वीआईपी श्रद्धालुओं को कोई प्रोटोकॉल नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को सुबह 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को तिल का तेल डाला जाएगा। उस दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू होगी। अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और चार धाम यात्रा शुरू होगी।

More Stories
10 साल की बिजली जरूरत का बनेगा रोडमैप, उत्तराखंड में लागू होगी नई व्यवस्था..
उत्तराखंड में देर रात दर्दनाक हादसा, शिक्षक समेत दो लोगों की मौत..
खेल विश्वविद्यालय परियोजना को मिली रफ्तार, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने दी हरी झंडी..