नेशनल गेम्स- कलारीपयट्टू में सिद्धि बडोनी ने जीता सिल्वर मेडल..
उत्तराखंड: नेशनल गेम्स में कलारीपयट्टू चुवाडुकल महिला वर्ग में आज उत्तराखंड की सिद्धी बड़ोनी ने रजत पदक जीता है। सिद्धी उत्तराखंड सचिवालय में संयुक्त सचिव संतोष बड़ोनी की बेटी हैं। कलारीपयट्टू दक्षिण भारत के केरल का पारंपरिक खेल है। जो युद्ध कला प्रदर्शन की श्रेणी में आता है। माना जाता है कि ये तीन हजार वर्ष पुराना खेल है। इसकी उतपत्ति भगवान परशुराम से जुड़ी हुई है। इसे केरल में सबसे अधिक खेला जाता है। ये खेल बेहद जोखिम भरा है। इस पर कुछ विवाद भी चल रहे हैं। संभवत: यही कारण है कि इसे राष्ट्रीय खेलों में औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया गया है। कलारीपयट्टू एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष संतोष बड़ोनी का कहना है कि यह आत्मरक्षा का भी खेल है। बेटियों के लिए ये खेल बहुत ही लाभदायक है। खेल के लिए अधिक मैदान की जरूरत भी नहीं रहती है। छोटी जगह में खेला जाता है। इस खेल को प्रदेश के हर स्कूल तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

More Stories
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू
कौड़ियाला में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, सात घायल..
स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, 335 पदों पर आवेदन आमंत्रित..