गरीबों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में गल्ला विक्रेताओं की बड़ी भूमिका..
उत्तराखंड: हरिद्वार में प्रदेश भर के सरकारी सस्ता गल्ला व्यापारियों का एक प्रादेशिक सम्मेलन हुआ। जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी शामिल हुई। राशन विक्रेताओं ने कैबिनेट मंत्री के सामने अपनी मांगों को रखा। जिसमें प्रमुख रूप से उनके काफी समय से लंबित चल आ रहे लाभांश का भुगतान करने तथा उनके द्वारा बेचे जाने वाले राशन के लाभांश का भुगतान ऑनलाइन करने तथा राशन डीलरों का बीमा करवाने जैसी समस्याओं को मंत्री के सामने रखा। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का कहना हैं कि सरकारी सस्ता गल्ला व्यापारियों के सम्मेलन में पदाधिकारी ने जो जायज मांगे रखी हैं, उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने घोषणा करी की जल्द ही महिलाओं को भी सस्ता गल्ला व्यापार से जोड़ने के लिए सरकारी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।ताकि महिलाएं भी आत्मनिर्भर होकर सरकारी राशन की दुकानों के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सके और गरीबों को राशन बांटने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के अभियान में सहयोग कर सके। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की घोषणा के बाद जहां ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के पदाधिकारी संतुष्ट नजर आए। वहीं महिलाओं ने भी उनकी घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वह भी गरीबों को मुफ्त राशन बांटने के अभियान में जहां सहभागिता निभा सकेगी । वही सस्ता गला व्यवहार से जुड़कर आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगी।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..